मीना मंच का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा:विशेष परियोजना फॉर इक्विटी के अंतर्गत मीना मंच का दो दिवसीय प्रशिक्षण 23 एवं 26नवंबर 2026 को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मीना मंच के उद्देश्य, गठन प्रक्रिया, पावर एंजल की भूमिका, लैंगिक समानता, बाल अधिकार, आत्मसम्मान, बाल सुरक्षा POCSO अधिनियम ,MHM कॉर्नर, प्रगति के पंख,अरमान मॉड्यूल, अधफुल कॉमिक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।प्रशिक्षण में ज्योतिर्मय पांडेय एवं पायल भारती द्वारा संदर्भदाता के रूप में विभिन्न सत्रों का संचालन किया गया।
प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गतिविधियों, संवाद एवं समूह चर्चा के माध्यम से विषयों को समझा।कार्यक्रम में जिला नोडल अर्चना पांडेय, एआरपी आरती कुलश्रेष्ठ, मनीषा श्रीवास्तव एवं सारिका गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर डीसी विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि मीना मंच बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, समानता एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
विद्यालयों में मीना मंच की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित कर प्रत्येक बालिका को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समान अवसर वाला वातावरण प्रदान किया जाना चाहिए।प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं विद्यालयों में समावेशी, सुरक्षित और समानतापूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना रहा।






