ग्रेटर नोएडा

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की छात्रा सोनाली कुमारी का भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की छात्रा सोनाली कुमारी ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर विश्वविद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। सोनाली एम.सी.ए. (डेटा साइंस), स्कूल ऑफ आई.सी.टी. (2022-24 बैच) की छात्रा हैं।

सोनाली के पिता श्री मुकेश कुमार भारतीय सेना में सुबेदार (जे.सी.ओ.) पद पर चंडीगढ़ में कार्यरत हैं। सोनाली का परिवार मूल रूप से वैशाली, बिहार का निवासी है।

सोनाली की इस असाधारण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविन्द्र कुमार सिन्हा और रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह सफलता न केवल सोनाली की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली का भी प्रमाण है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!