
औरंगाबाद (बुलंदशहर) भाजपा हाईकमान के निर्देश पर संविधान गौरव अभियान कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को आदर्श शिक्षा सदन विद्यालय शिवाली में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेमपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ अजीत सिंह ने भारत रत्न बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया। अपने संबोधन में डा अजीत सिंह ने कहा कि समूचा देश बाबा साहेब का आभारी है जिन्होंने देश को अनूठा गौरवशाली संविधान उपलब्ध कराने में सराहनीय योगदान दिया है।हमारा संविधान समाज के सभी वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने में पूरी तरह समर्थ है। सम्मेलन में बाबा साहेब की नीतियों पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष डॉ मोहित कपासिया ने खुद को शिवाली मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी देवेन्द्र सिंह ने की। इस अवसर पर पप्पू प्रधान वीरपाल लोधी सतवीर प्रधान प्रमोद शर्मा अवधेश चौहान जिला प्रतिनिधि सुनील कुमार श्याम कुमार गौड ज्ञानेंद्र सिंह रामवीर फौजी चेतन शर्मा ब्रह्म सिंह शेलेंद्र कपासिया राजकुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल