संदीप बंसल के जन्मदिवस पर फल वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

गाजियाबाद: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिवस को सोमवार को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद के तत्वावधान में जीटी रोड स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों, तीमारदारों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच फल वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में संगठन केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा ही नहीं कर रहा है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि संदीप बंसल का जीवन समाज सेवा, संगठन निर्माण और व्यापारी हितों के लिए समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। फल वितरण कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में मानवीय सेवा और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित संदीप बंसल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। साथ ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राकेश कुमार जी जिला अध्यक्ष संदीप बंसल राजेंद्र कुमार राजू, श्रीपाल, दीपक गर्ग, अनिल गर्ग, नरेंद्र कुमार बिल्लू सहित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपीस्थित रहे।
फोटो परिचय : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी जीटी रोड स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों को फल वितरित करते हुए।
रिपोर्टर राहुल कंसल





