बुलन्दशहर

खेल दिवस पर खेल सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )राष्ट्रीय खेल दिवस एवं दीक्षोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में शुक्रवार को खेल सप्ताह का शुभारंभ किया इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीड़ा सचिव शारीरिक शिक्षा एवं खेल कूद विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भीष्म सिंह ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होने कहा कि आज के जीवन में खेल-कूद को अपने जीवन का आधार बनाकर स्वस्थ रहना संभव है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास संभव है तथा केरियर संवारने के लिए आवश्यक आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भरपूर विकास संभव है।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनीष मिश्रा ने मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। डाक्टर रामजी द्विवेदी असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास विभाग ने सभी को मेज़र ध्यानचंद के कार्यों से प्रेरित होकर अपनी छमता में वृद्धि करने का आवाहन किया। प्रोफेसर निशा चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर रस्साकसी,वालीवाल, म्यूज़िकल चेयर दौड़ आदि का आयोजन किया जाएगा। प्राध्यापक नवीन कुमार डॉ पंकज कुमार डॉ जन्मेजय तरूण दाहिया भूपेंद्र आफिस सुप्रिटेंडेंट अभय श्रीवास्तव पुष्पेन्द्र मलिक दुष्यंत शर्मा ध्रुव रामप्रसाद रोहतास आदि मौजूद रहे,यह खेल सप्ताह मेज़र ध्यानचंद के जन्मदिन तक चलेगा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!