दनकौर

श्री द्रोणाचार्य (पी०जी०) कॉलेज के छात्रों को करायाऔद्योगिक भ्रमण

दनकौरआज श्री द्रोणाचार्य (पी०जी०) कॉलेज, दनकौर (गौतम बुद्ध नगर) के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट समिति द्वारा कॉलेज के प्राचार्य डॉ० गिरीश कुमार वत्स जी के दिशा-निर्देशन में औद्योगिक भ्रमण कराया गया जिसमें बी०बी०ए०, बी०सी०ए० एवं वाणिज्य विभाग के अन्तिम वर्ष के छात्र/छात्राओं को सम्मिलित किया गया। कॉलेज से प्रातः 10:00 बजे एक औद्योगिक भ्रमण (वत्स ग्रुप इंडिया प्रा०लि०, प्लॉट नं०-215 सेक्टर-22F भाईपुर ब्राह्मणान) किया।

जिसमें छात्र/छात्राओं ने प्राध्यापकों के साथ मिलकर भ्रमण किया। वहाँ के मैनेजर श्री विशालकान्त शर्मा जी ने ऑपरेशन सेल्स के बारे में जानकारी दी, उन्होंने अपना 26 वर्ष का अनुभव साझा किया। उन्हें छात्र/छात्राओं को PEB (Pre Engineered buildings) व PFB (Pre Febricated Building) के बारे में जानकारी दी। इस शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण के दौरान उन्होंने छात्रों को औद्योगिक प्रक्रियाओं आधुनिक तकनीकों तथा व्यवसायिक कार्य प्रणाली का व्यवहारिक अनुभव प्रदान किया। भ्रमण के दौरान छात्रों को कम्पनी की PFB (Pre Fabricated Buildings) एवं PEB (Pre Engineered Buildings) यूनिटस का विस्तृत अवलोकन कराया गया। उद्योग के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इन संरचनाओं के डिजाइन, निर्माण, प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण तथा उपयोग में आने वाली नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी दी।

छात्र/छात्राओं ने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि किस प्रकार PEB एवं PFB तकनीक के माध्यम से कम समय में मजबूत एवं टिकाऊ संरचनाओं का निर्माण किया जाता है। इसके अतिरिक्त, उन्हें उत्पादन, प्रक्रिया मशीनरी के संचालन तथा सुरक्षा मानकों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर संकाय सदस्यों ने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के सैद्धान्तिक ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ते हैं, जिससे उनकी समझ और कौशल में वृद्धि होती है।

कॉलेज के सचिव श्री रजनीकान्त अग्रवाल जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र/छात्राओं को उद्योग जगत की वास्तविक परिस्थितियों से परिचित कराते हैं और उनके भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत ज्ञानवर्द्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया तथा वत्स ग्रुप इंडिया प्रा०लि०, के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कमैटी के प्रभारी श्री अखिल कुमार, सहायक श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती शशी नागर (विभागाध्यक्ष, बी०बी०ए०/ बी०सी०ए०), डॉ० प्रीति रानी सेन (विभागाध्यक्ष, वाणित्य विभाग), कु० काजल कपासिया, श्री प्रिंस त्यागी एवं बी०बी०ए०, बी०सी०ए० एवं वाणिज्य विभाग के छात्र/छात्राऐं क्रमशः दिपांशु नागर, सुन्दर, गुंजन, अंजली, सृष्टि, देव, कौशिक, मनीष शर्मा, ललित, मानसी, नीतू भाटी, हरिओम, निधि कुमारी, आसु शर्मा, सिमरन, राधा, लवी चौधरी आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!