ग्रेटर नोएडा
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस

ग्रेटर नोएडा:आज जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को भारत के अलग-अलग राज्यों और दूसरे देशों के लोक नृत्य दिए गए, जिन्हें उन्होंने पूरे जोश और तैयारी के साथ मंच पर पेश किया।
कार्यक्रम की सबसे खास बात इंद्रधनुष थीम रही, जिसमें हर बच्चे को सात रंगों में से एक रंग की पोशाक पहनाई गई और पूरा स्कूल रंगों से भर गया। नाच, गाने और रंगों से सजा प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल ने कहा यह दिन सबके लिए यादगार बन गया और इसने अनेकता में एकता का संदेश भी दिया।






