जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में हुआ अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में आज प्री-नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रार्थना सभा में नन्हे विद्यार्थियों ने बाघ संरक्षण के महत्व पर भाषण, कविता एवं आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, डॉ. रेणु सहगल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाघ केवल हमारा राष्ट्रीय पशु ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक धरोहर का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संतुलन तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का सफल प्रयास किया गया। अंत में सभी विद्यार्थियों ने बाघों एवं उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा करने का संकल्प लिया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।






