दनकौर

प्रशिता नर्सिंग होम, दनकौर में आधुनिक आपातकालीन एवं चिकित्सा सेवाओं का शुभारंभ

ग्रमीण क्षेत्र में मिलेगी अत्याधुनिक तकनीक की स्वास्थ्य सुविधाएं व जांच

दनकौर: दनकौर कस्बा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रशिता नर्सिंग होम, दनकौर में आपातकालीन सेवाओं एवं समग्र चिकित्सा प्रबंधन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति रही।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण रमण मिश्रा ने बताया कि नर्सिंग होम का उद्देश्य दनकौर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक, सुलभ और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा और समय पर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

नर्सिंग होम का संचालन डॉ. स्वेता किलम के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में किया जाएगा। संस्थान में अल्ट्रासाउंड, इकोकार्डियोग्राफी (ईको), पैथोलॉजी, सामान्य एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव, आईसीयू (ICU), एनआईसीयू (NICU) तथा अत्याधुनिक आपातकालीन सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में डॉ. अंकिता निगम, डॉ. दीपक नागर, डॉ. एस. के. चौरसिया, डॉ. अभिसार कटियार, डॉ. विजय प्रताप सिंह तथा डॉ. गोपाल राघव अपनी सेवाएँ देंगे।

चिकित्सकों ने बताया कि प्रशिता नर्सिंग होम का प्रयास होगा कि दनकौर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे क्षेत्र के मरीजों को त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह, रंतिदेव तिवारी, डाक्टर नारायण किशोर, डाक्टर हरिओम, दीपक कौशिक, चिराग पाल, राहुल आदि गणमान्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!