पंकज चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मनाई खुशी
दनकौर:आज भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर की बैठक मंडल महामंत्री अमित नागर के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि ने व संचालन मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा ने किया जिसमें आज भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जनपद महाराजगंज के सांसद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री आदरणीय पंकज चौधरी जी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी बनाई जिनके नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 का चुनाव को सफल बनाया जाएगा ,
मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि ने कहा की सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और योगी जी को तीसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री पूर्ण बहुमत से बनाएं, इस मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नागर अमित नागर राहुल पंडित सुरेश रावत राजेंद्र योगी समे तका एक कार्यकर्ता मौजूद रहे,






