बुलन्दशहर

नेशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने निकाली नारी शक्ति जागरुकता रैली ,महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नेशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सोमवार को रैली निकाल कर महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया। स्कूली छात्राओं ने सुरक्षित नारी सशक्त समाज का संदेश दिया,

थाना प्रभारी सुखवीर सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चौधरी कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह मिशन शक्ति प्रभारी खुश्बू राजपूत के नेतृत्व में छात्राओं ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से छात्राओं ने बालिकाओं को आत्मविश्वास निर्भीकता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

विद्यालय चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी आकाश कुमार डांगुर लोकेश वर्मा अंशु गोयल रश्मि शर्मा मीनाक्षी सिरोही आदि ने रैली में छात्राओं को दिशा निर्देशन दिया,

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!