दनकौर

सत्र की प्रथम अभिभावक बैठक का आयोजन 

जहांगीरपुर: पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में शैक्षिक सत्र 2025 – 26 की एक महत्वपूर्ण अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने आए हुए सभी अभिभावकों से शिक्षा के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं के चहुमुखी विकास के लिए सुझाव देने को कहा । प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी अभिभावकों को विद्यालय के गत शैक्षिक सत्र 2025 – 26 के परीक्षा परिणाम से अवगत कराया जिसकी सभी अभिभावकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की और जोरदार तालियाँ बजाकर प्रधानाचार्य और समस्त विद्यालय परिवार के मनोबल को बढ़ाया। बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासन व साफ सफाई की विशेष रुप से सराहना की !आगामी सत्र में विद्यार्थिओं के पठन पाठन को सुचारू ढंग से संचालन के लिये शिक्षकों की व्यवस्था पर भी विचार किया गया जिसके लिये सभी अभिभावकों ने अपने विचार साझा किये तथा उनके लिये आर्थिक सहयोग करने का वादा भी किया है ताकि विद्यार्थिओं के पठन पाठन में कोई बाधा न हो !

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बैठक में पधारे सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया ! बैठक में अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा , संजय कुमार , यतेन्द्र कौशिक, राजकुमार आर्य व सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!