सड़क हादसे में बाइक सवार पुलिस कर्मी की दर्दनाक मौत
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भेजा, ड्यूटी से घर लौट रहा था मृतक पी ए सी जवान

औरंगाबाद (बुलंदशहर )सड़क हादसे में बाइक और पिक अप की आमने सामने की हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पी ए सी में तैनात जवान अपनी ड्यूटी करके बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भिजवाया। पिक अप चालक मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।

गुरुवार की सुबह औरंगाबाद जहांगीराबाद रोड पर रतनपुर भट्टे के सामने तीव्र गति से आ रही एक पिक अप ने एक बाइक को टक्कर मार दी। पिक अप की टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक उछल कर दूर सड़क पर जा गिरा। बाइक से टकराकर पिक अप भी पलट गई। पिक अप में टृांस्फार्मर लदे हुए थे। बाइक सवार की पहचान जेब में मिले कागजों से प्रशांत जाटव निवासी ग्राम जवासा थाना खानपुर के रूप में हुई। प्रशांत 41 बटालियन पी ए सी गाजियाबाद में तैनात थे और अपनी ड्यूटी करके बाइक से गांव वापस लौट रहे थे।
घटना की सूचना पाते ही औरंगाबाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने मोर्चरी भिजवाया। सड़क पर पलटी टृांस्फार्मर लदी पिक अप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया जबकि चालक मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।मृतक के परिजनों और बटालियन को घटना की सूचना दे दी गई है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन को सुनकर हर आंख नम हो गई।पुलिस सरगर्मी से सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवालल






