दनकौर

तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का जयघोष

कासना मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

ग्रेटर नोएडा: कासना मंडल में मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ सती निहाल देई मंदिर से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ कासना मुख्य चौराहे से होते हुए अमीचंद इंटर कॉलेज, कासना पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ।

तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री ठाकुर हरीश जी तथा बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय भैया मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

यात्रा में कासना मंडल की पूरी टीम के साथ महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं जिले की मंत्री रंजीत तोमर, जिला मंत्री मुकेश भाटी, अजीत मुखिया, पिंकू भाटी, सोविंद्र भाटी, निशांत खारी, नवीन शर्मा, सुनील भाटी, मनोज भाटी डाढ़ा, दिनेश डाढ़ा, राजेश शर्मा, विकल गौतम, सुरेंद्र चौहान, ओमवीर चौहान, सतबीर चौहान, सोनू शर्मा, बीडीसी डॉ. चंद्र नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया।

रिपोर्टर घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!