पुलिस चौकी के सामने भिड़े मायके व सुसराल पक्ष के लोग जमकर मारपीट
मामला थाने पहुंचा रिपोर्ट दर्ज नहीं

औरंगाबाद (बुलंदशहर)औरंगाबाद में कस्बा पुलिस चौकी के सामने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में लड़की भेजने, ना भेजने के विवाद में मायके और ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। मामला थाने पहुंचा। पुलिस के अनुसार किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी अंत में मायके वाले अपनी बेटी को लेकर अपने घर वापस लौट गये,

औरंगाबाद कस्बे में सोमवार को कस्बा पुलिस चौकी के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि मुजफ्फरनगर निवासी एक युवती का विवाह औरंगाबाद कस्बे निवासी गौरव पुत्र कैलाश वर्मा के साथ हुआ था। दंपती के दो लड़के हैं। रविवार को मुजफ्फरनगर से लड़की के मायके पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग अपनी लड़की को लेने आए थे। दोनों पक्षों में लड़की को भेजने ना भेजने के संबंध में विवाद चला आ रहा था। लड़की वालों का कहना था कि हमारी बेटी को तंग किया जाता है उसके साथ मारपीट की जाती है और बच्चों को उसके साथ नहीं रहने दिया जाता है। जबकि सुसराल पक्ष ने तमाम आरोपों को नकारते हुए लड़की पक्ष पर तमाम आरोप लगाते हुए लड़की को भेजने से इंकार कर दिया। मामला पुलिस चौकी पहुंचा। लेकिन पुलिस चौकी के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की वीडियो वायरल हो गई। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जहां से बिना मामला दर्ज कराये दोनों पक्ष वापस लौट गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामला आपसी पारिवारिक वैवाहिक संबंधों से संबंधित था। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। अतः मामला दर्ज नहीं हो सका है। लड़की वाले लड़की को लेकर चले गए थे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






