ग्रेटर नोएडा

दादरी में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

ग्रेटर नोएडा: आज ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मुस्तफा मस्जिद, किदवई नगर, दादरी से अज़ीम-उश-शान जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में आशिकान-ए-रसूल की कसीर तादाद ने शिरकत की। पूरा माहौल नारा-ए-तकबीर और नात-ए-पाक से गूंज उठा।

जुलूस की कयादत मुस्तफा मस्जिद के सदर जनाब शरीफ अहमद पाली वाले ने की। इस मौके पर मस्जिद कमेटी के सेक्रेटरी अब्दुल वहीद सैफी, इमाम साहब मौलाना हबीबुर्रहमान, मुफ्ती मौलाना राशिद साहब, मुफ्ती मौलाना अयूब साहब, कारी शाकिर भाई समेत कई उलमा-ए-किराम मौजूद रहे।

जुलूस में प्रमुख रूप से मौसम अली, इरशाद सैफी, सूफी यासीन, साबिर सैफी, अनीस अहमद बिसाहड़िया, आजाद मलिक, अयूब मलिक, सूफी हाकिम अली, नईम बैटरी वाले, तौफीक मलिक, साबू नेताजी, अलीमुद्दीन मलिक, आश मोहम्मद, अशोक पंडित, जाकिर मुनीरी, असलम सैफी, शाहिद मलिक, नईम रंगरेज, इखलाक अब्बासी, अजीम सलमानी, इमाम सैफी, नदीम प्रधान, राशिद सिद्दीकी, करीमुद्दीन सैफी, आसिफ सैफी, साजिद सैफी, निजाम सैफी, इकराम सैफी, आबिद सैफी, शोएब सैफी, आमिर सैफी, मुस्तफा सैफी सहित सर्व समाज और दादरी के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही।

जुलूस अमन और भाईचारे के पैगाम के साथ अपने तयशुदा रास्तों से होता हुआ मुस्तफा मस्जिद पर ही सकुशल संपन्न हुआ।

इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा, जिसके लिए जुलूस कमेटी और मुस्तफा मस्जिद कमेटी ने पुलिस प्रशासन का तहे-दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!