एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज, बिलासपुर ने यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर अपनी गौरवपूर्ण परंपरा को बढ़ाया आगे

बिलासपुर: एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज, बिलासपुर ने यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर अपनी गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है,

कक्षा 10वीं परिणाम
कक्षा 10वीं के मेधावी छात्राओं में:ज्योति पटेल- 79%, खुशी- 78.5%,नाजिया -75%,कक्षा 12वीं कला वर्ग,आशी कौशिक – 79.2%,सुहाना -76.6,चेल्सी -74%
कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग

काशिश – 77.6%,रचना – 74.6%,काजल – 74%
विद्यालय का परीक्षाफल जिले में शत् प्रतिशत् रहा है,
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की है, जिसका परिणाम आज सामने है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञान प्रतिशत से अधिक महत्वपूर्ण है।
उप-प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतीक्षा शर्मा ने परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
परिणाम घोषित होने के बाद छात्राओं ने विद्यालय में एकत्र होकर शिक्षकों के साथ खुशी मनाई। इस दौरान प्रधानाचार्या द्वारा छात्राओं को मिठाई वितरित की गई।
विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए इसे लक्ष्य-उन्मुख टीम वर्क का परिणाम बताया।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री यश कुमार ने कहा कि यह सफलता हम सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्टता केवल प्रतिशत तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम वर्क और ज्ञान भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
रिपोर्ट -घनश्याम पाल






