ग्रेटर नोएडा

जीबीयू डॉ. अरविंद कुमार सिंह ‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ आर्किटेक्चर, आर्ट्स एंड एप्लिकेशंस ’ नामक प्रथिस्थित शोध-पत्रिका के एसोसिएट एडिटर नियुक्त

ग्रेटर नोएडा:इंटरनेशनल जर्नल ऑफ आर्किटेक्चर, आर्ट्स एंड एप्लिकेशंस (ISSN Online: 2472-1131 | ISSN Print: 2472-1107), यह शोध-पत्रिका विश्वभर के शोधकर्ताओं की एक संपादकीय टीम बनाए रखता है, ताकि प्रत्येक शोध पत्र को संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा किया जा सके।

इसी क्रम में, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन संकाय में सहायक प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार सिंह को इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका के एसोसिएट एडिटर के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति डॉ. सिंह के दीर्घकालीन शैक्षणिक अनुभव और बौद्ध अध्ययन के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान को मान्यता प्रदान करती है।

डॉ. सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय में 6 वर्ष और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 14 वर्ष का शिक्षण अनुभव शामिल है, साथ ही 4 वर्षों का शोध एवं औद्योगिक अनुभव भी। उन्होंने 6 पुस्तकें प्रकाशित की हैं और 100 से अधिक शोध-पत्र विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा, उनके निर्देशन में शोधार्थियों द्वारा 11 पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं, जो उनकी मार्गदर्शक भूमिका को दर्शाती हैं।

इस शोध-पत्रिका की संपादकीय टीम में शामिल होकर डॉ. सिंह को विश्व स्तर के विद्वानों के साथ कार्य करने, नवीनतम शोध कार्यों की अग्रिम जानकारी प्राप्त करने, और अपने विषय में अनुसंधान की दिशा को प्रभावित करने का अवसर मिलेगा।

एक संपादकीय सदस्य के रूप में डॉ. सिंह को लाभ भी प्राप्त होंगे,; उनके शैक्षणिक प्रभाव में वृद्धि और बायोडाटा में महत्वपूर्ण उपलब्धि, संपादकीय योगदान हेतु आधिकारिक प्रमाणपत्र, नवीनतम शोध पत्रों की पूर्व जानकारी, अंतर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं के साथ नेटवर्किंग और अकादमिक विस्तार एवं उनका नाम आधिकारिक जर्नल वेबसाइट पर प्रकाशित।

यह सम्मान डॉ. अरविंद कुमार सिंह की अकादमिक प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता का प्रतीक है। उनके संपादकीय योगदान से न केवल पत्रिका की गुणवत्ता और समृद्ध होगी, बल्कि यह आने वाले शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!