बुलन्दशहर

शाहजुद्दीन उर्फ भूरा मेवाती बने ईद मिलादुन्नबी कमैटी अध्यक्ष 

बाराबफात जुलूस निकलेगा 26 अगस्त को 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )ईद मिलादुन्नबी कमैटी की बैठक में सभासद पति शाहजुद्दीन उर्फ भूरा मेवाती को अध्यक्ष चुना गया। भूरा मेवाती 26 अगस्त को निकलने वाले बारावफात जुलूस का संचालन करेंगे।

पूर्व चेयरमैन सैयद हिमायत अली के आवास पर रविवार को ईद-मिलादुन्नबी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहाजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती सभासद पति को सर्वसम्मति से कमेटी अध्यक्ष चुना गया। भूरा मेवाती की देखरेख में आगामी 26 अगस्त को बारावफात जुलूस निकाला जायेगा,

इस अवसर पर सैयद हिमायत अली ,नसीर पहलवान रहीसुद्दीन अल्वी नाजिम अंसारी शाहिद अंसारी जहीर अल्वी नसरु अल्वी फहमीद कुरैशी निरंजन शर्मा राजकुमार शर्मा सैयद गौहर अली, राजकुमार ठाकुर शाने अली,आरिफ आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!