बुलन्दशहर

अधिशासी अधिकारी की तत्परता से मेन बाजार में जल भराव से व्यापारियों को मिली निजात 

ई ओ रोहित कुमार ने सुबह से बाजार का किया मौका मुआयना 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)मेन बाजार में जल भराव की समस्या अधिशासी अधिकारी की तत्परता से फिलहाल काबू में है। चौराहे पर नाले के उपर लगे जाल को हटवा कर नगर पंचायत ने मेन बाजार में जलभराव की समस्या का अस्थाई रूप से हल निकाला।

बुधवार को मानसूनी बारिश शुरू होने पर कस्बे के मेन बाजार में व्यापारियों को जल भराव की आशंका सताने लगी। देर शाम पानी निकलने का रास्ता अवरूद्ध हो जाने के चलते मेन बाजार में पानी का जलभराव शुरू हो गया। अनेक व्यापारियों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार को स्थिति से अवगत कराया। ई ओ ने अधिनस्थों को मौके पर भेजा और समस्या समाधान के निर्देश दिए। कर्मचारियों ने चौराहे के निकट नाले पर लगे जाल में पिन्नी कूड़ा करकट इकठ्ठा हो जाने के चलते नाला चोक हो जाने के चलते जाल को हटवा कर साफ सफाई कराई जिसके बाद जल भराव खत्म हो गया।

गुरुवार सुबह अधिशासी अधिकारी ने मेन बाजार पहुंच कर मौका मुआयना किया। घूम-फिर कर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल कस्बे के व्यापारियों ने जलभराव समस्या का अस्थाई रूप से निदान हो जाने के चलते राहत की सांस ली है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक चौराहे स्थित नाले की चौड़ाई नहीं बढाई जायेगी जल भराव समस्या का स्थाई समाधान असंभव है। अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि मेन बाजार में जल भराव समस्या का स्थाई समाधान अवश्य कराया जायेगा। शकील अहमद विजय सिंह, सहित अनेक कर्मचारी सफाई कर्मचारी आदि उनके साथ रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!