जिलाधिकारी से मासिक बैठक करने का पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने किया अनुरोध

बुलंदशहर:पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल आज प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना के नेतृत्व में नवनियुक्त जिलाधिकारी महोदय, एसपी सिटी, एवं एसपी देहात से शिष्टाचार मुलाकात की जिसमें जिलाधिकारी महोदय से मासिक बैठक करने का अनुरोध किया गया एसपी सिटी को जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जिसके लिए उन्होंने व्यापारियों एवं आम जनता के लिए हमेशा पुलिस प्रशासन का सहयोग देने का आश्वासन दिया संगठन में एसपी देहात से मुलाकात की जिन्होंने संगठन के किसी भी कार्य के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए आश्वासन दिया और जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर बब्लेश तिवारी जी से एक शिष्टाचार मुलाकात हुई जहां उन्होंने अवगत कराया कि जिलाधिकारी महोदय ने महोदय ने 30 तारीख दिन बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे व्यापारियों के साथ होने वाली मासिक बैठक निश्चित की है
जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल, जिला सचिव सुमित महेश्वरी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल, , नगर प्रभारी विजय गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल, जिला उपाध्यक्ष कपिल गोयल, अजय गोयल, विश्वास सिंघल, रॉबिन अग्रवाल, जिला मंत्री गौरव बंसलआदि संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे,
रिपोर्ट संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7






