
औरंगाबाद( बुलंदशहर) आज प्राचीन नागेश्वर मंदिर के समीप शिव कांवड़ मेले का शुभारंभ सहकारी बैंक के चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता डी के शर्मा ने मंगलवार को विधिवत फीता काट कर किया। मेला उद्घाटन करने के पश्चात श्री शर्मा ने प्राचीन नागेश्वर मंदिर में भगवान शिव का इत्र अभिषेक कर पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण और सनातन धर्म संस्कृति के विकास की मंगल कामना की।
दो दशकों से अधिक समय से चली आ रही परंपरा की कड़ी में सावन मास के अंतिम सोमवार को लगभग एक माह तक चलने वाले शिव कांवड़ मेला का शुभारंभ रिमझिम बारिश के बीच सहकारी बैंक बुलंदशहर के चेयरमैन वरिष्ठ भाजपा नेता डी के शर्मा ने फीता काट कर किया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि भगवान शिव हम सब के अराध्य देव हैं। कस्बे के इस प्राचीन नागेश्वर मंदिर की महिमा अपरम्पार है। बुलंदशहर जनपद देवभूमि सरीखा है। यहां लगभग बहात्तर किलोमीटर पवित्र गंगा नदी का प्रवाह होता है। इस जनपद में सिद्व मुनियों साधु-संतों के पवित्र आश्रमों दुर्लभ मंदिरों और विशाल गौ शालाओं का अस्तित्व है। प्रदेश सरकार ने मंदिरों गौशालाओं और गंगा तीर्थ स्थलों पर विकास कार्य कराए वो अद्वितीय हैं। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जब स्वयं कांवड़ तीर्थ यात्रियों पर पुष्प वर्षा करते नजर आते हैं तो हर सनातनी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होने कहा कि औरंगाबाद के शिव मंदिर की महिमा अपरम्पार है। यहां प्रत्येक वर्ष सावन मास में शिव कांवड़ मेला आयोजित किया जाता है और उसका शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त कर मुझे भी गर्व महसूस होता है। इसके लिए मंदिर कमेटी बधाई की पात्र है।
इससे पूर्व समारोह स्थल पर पहुंचने पर मंदिर कमेटी के सेवादारों ने श्री शर्मा का माल्यार्पण कर बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया। और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बतौर मुख्य अतिथि फीता काट कर मेले का शुभारंभ करने के पश्चात श्री शर्मा ने नागेश्वर मंदिर परिसर में भगवान शिव का इत्र अभिषेक किया और पूजा अर्चना की।
श्री शर्मा ने रामलीला मैदान के नव निर्माण में भरपूर सहयोग देने की घोषणा की।
इस अवसर पर कैलाश कुमार अग्रवाल योगेश कुमार अग्रवाल दीपक अग्रवाल दीनू नितिन सिंघल राजीव कौशल मोहित अग्रवाल मिक्की बौबी शर्मा संजय वर्मा, सचिन वर्मा नरेश तायल शिवकुमार गुप्ता मनोज गुप्ता बलबीर शर्मा ,गौरव लोधी रेशु अग्रवाल, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






