भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्रोणाचार्य गौशाला में चलाया स्वच्छता अभियान

दनकौर:आज भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह पकवाड़ा के तहत मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि के नेतृत्व में द्रोणाचार्य गौशाला में स्वच्छता अभियान चलाया जहां गायों को चारा खिलाया और वहां की साफ सफाई की पूर्व मंडल महामंत्री राजेंद्र योगी ने बताया कि पूरे देश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में विभिन्न आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर किए जा रहे हैं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा जा रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता पूरे देश में नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मना रहे हैं आने वाले 2027 चुनाव भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है महंत योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे ,
इस मौके पर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, मंडल महामंत्री अमित नागर, चेयरमैन प्रतिनिधि भाजपा युवा नेता दीपक सिंह , युवा नेता अखिलेश नागर, राहुल पंडित ,राजेंद्र योगी , तेजवीर प्रधान नवादा , सुमित शर्मा, दीपक कौशिक ,हरिदत्त शर्मा , ऋषभ जैन आदि भाजपा कर्यकर्ता मौजूद रहे,






