बुलन्दशहर

खनन अधिकारी ने दिलाया अवैध खनन पर कठोर कार्रवाई का भरोसा 

परवाना पहुंचे जिला खनन अधिकारी ब्रजमोहन सिंह 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)जिला खनन अधिकारी ब्रजमोहन सिंह ने अवैध खनन की शिकायतों के मद्देनजर ग्राम परवाना में पहुंच कर जांच पड़ताल की। खनन अधिकारी ने अवैध खनन पाये जाने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

परवाना, सूरजपुर टीकरी, परवाना औरंगाबाद रोड़ पर अवैध खनन लगातार बेखौफ होकर किया जा रहा था। मीडिया में खबर प्रकाशित होने पर जिला खनन अधिकारी ब्रजमोहन सिंह ने परवाना गांव में समीर चौधरी के आवास पर पहुंचकर अवैध खनन की जानकारी हासिल की। उन्होने कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अवैध खनन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और नियम विरुद्ध खनन पाये जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!