GNIOT में स्टार्ट-अप के कानूनी एवं नैतिक पहलुओं पर विशेष सत्र का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT) के कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (AI & ML) विभाग एवं सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संस्थान के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) के सहयोग से “Start-Up Legal & Ethical Steps” विषय पर एक प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्ट-अप स्थापना से जुड़े कानूनी प्रावधानों, नैतिक मूल्यों तथा उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं के प्रति जागरूक करना था।
यह सत्र 26 फरवरी 2026 को संस्थान के सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री पवन तिवारी, Crexpress24 Healthcare Solutions Pvt. Ltd. तथा श्री अभिषांक जैन, Director, ARC Global ने अपने उद्योग अनुभव साझा किए। उन्होंने स्टार्ट-अप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, कानूनी अनुपालन, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR), निवेश प्रबंधन, व्यवसायिक नैतिकता एवं उद्यमिता के वास्तविक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नवाचार आधारित सोच अपनाने तथा तकनीकी ज्ञान को सफल व्यवसाय में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में आयोजित इंटरैक्टिव प्रश्न-उत्तर सत्र विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण रहा, जिसमें स्टार्ट-अप फंडिंग, जोखिम प्रबंधन, टीम बिल्डिंग एवं बाजार रणनीति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. धीरज गुप्ता, डीन अकादमिक्स डॉ. संजय कटियार, डीन इनोवेशन डॉ. अनुरंजन मिश्रा, विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग डॉ. मोहित गुप्ता तथा विभागाध्यक्ष CSE (AI & ML) डॉ. जय शंकर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के उद्योग-अकादमिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में नवाचार, स्टार्ट-अप संस्कृति एवं उद्यमशीलता कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ तथा संस्थान में नवाचार एवं स्टार्ट-अप संस्कृति को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।





