शिक्षण संस्थान

जीडी गोयनका पब्लिक में यूकेजी ए और यूकेजी बी के छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जीडी गोयनका पब्लिक स्वर्ण नगरी पब्लिक स्कूल में आज यूकेजी ए और यूकेजी बी के छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए प्रधानाचार्य डॉक्टर रेनु सहगल जी ने बच्चों को डिग्री देकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि कक्षा एक में जाने के लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं।बच्चे डिग्री लेने से पहले गुब्बारे उड़ाते हुए मंच पर आए, यह दृश्य बहुत ही मनमोहक था। इस समारोह में छात्रों के माता-पिता और शिक्षकों ने भी भाग लिया और बच्चों की उपलब्धियों की प्रशंसा की।माता-पिता ने अपने बच्चों के साथ खुशी के पल साझा किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!