कलश यात्रा के साथ भागवत महोत्सव शुरू
श्री धाम वृंदावन से पधारे भागवताचार्य देव कृष्ण शास्त्री कथा व्यास

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कलश यात्रा के साथ ग्राम परवाना में भागवत कथा महोत्सव का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। श्री धाम वृंदावन से पधारे भागवताचार्य देव कृष्ण शास्त्री भागवत कथा के प्रेरक प्रसंगों का श्रोताओं को रसास्वादन करा रहे हैं।

पूर्व प्रधान स्वर्गीय एडवोकेट कपिल कुमार पाठक के आवास पर आयोजित भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।पीत वस्त्र धारी सैंकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर सज-धज कर कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा में शामिल स्त्री पुरुष भक्ति गीतों पर थिरकते हुए नृत्य करते उत्साह पूर्वक भक्ति गीत गाते चल रहे थे। समूचे गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलश यात्रा पुनः कथा महोत्सव स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई।
व्यास गद्दी पर आसीन,श्री धाम वृंदावन से पधारे भागवताचार्य देव कृष्ण शास्त्री ने सद्कर्म करने और मनुष्य जीवन को सार्थक करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि चौरासी लाख योनियों में सिर्फ मनुष्य जीवन में ही भक्ति कर अपना उद्धार करना संभव है। मनुष्य के साथ उसके कर्म ही साथ जाते हैं बाकी सांसारिक मोह माया सब कुछ यहीं छोड़ कर जाना पड़ता है इसलिए हमेशा सद्कर्म करें और किसी का दिल ना दुखायें। दीन दुखियों की हर संभव सहायता करें दीन दुखी की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
इस अवसर पर पुजारी मोहनलाल शर्मा,समीर चौधरी कैलाश गौतम राजन ठेकेदार ललित पाठक रमाकांत शर्मा कुलदीप शर्मा दिनेश चंद्र पाठक नवनीत फौजी सोनू पाठक कुलदीप संदीप अजय शर्मा महेंद्र सिंह गौतम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। महोत्सव का समापन 19 मार्च को किया जाएगा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल




