किसान मंच

किसान एकता संघ की बैठक मे पहुंचे एडीसीपी सुधीर कुमार

एडीसीपी सुधीर कुमार व दनकौर कोतवाल मुनेन्द्र सिंह ने फार्महाउस पर पहूंचकर दिया आश्वासन

दनकौर: किसान एकता संघ की मीटिंग चौधरी राजेंद्र प्रधान की अध्यक्षता व प्रदेश अध्यक्ष पं प्रमोद शर्मा के संचालन में दनकौर कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई।  बैठक में 23 जनवरी को रामपुर फतेहपुर बारात में आये जगनपुर गांव के लोगों के साथ हुई हिंसा में सभी लोगों की गिरफ्तारी ना होने पर दादरी थाने का घेराव करने के लिए फार्महाउस से निकले जिन्हें निकलते ही एडीसीपी सुधीर कुमार व दनकौर कोतवाल मुनेन्द्र सिंह ने फार्महाउस पर पहुंच कर रोक लिया, और सोमवार तक टीम बनाकर जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजने व कुर्की का आश्वासन दिया।

चौ सोरन प्रधान जी ने कहा कि अगर जल्द मुल्जिमों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो किसान एकता संघ बडा आंदोलन करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!