राशि चौधरी ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले में हासिल किया दसवां स्थान
टी वी एस जी इंटर कालेज जाडौल की छात्रा है राशि, लगातार ग्यारहवें वर्ष विद्यालय का रिजल्ट रहा शत् प्रतिशत

औरंगाबाद (बुलंदशहर )टी वी एस जी इंटर कालेज जाडौल का इंटरमीडिएट व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। विद्यालय ने लगातार ग्यारहवें वर्ष यह उपलब्धि हासिल की । खास बात यह रही कि विद्यालय की छात्रा राशि चौधरी ने हाईस्कूल परीक्षा में 92.6% अंक प्राप्त कर जनपद में दसवें स्थान पर कब्जा जमाकर स्कूल का नाम रोशन किया है।

इंटरमीडिएट परीक्षा में दीपिका पाल पुत्री रामपाल सिंह ने 85.8%अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया है। बिट्टू पुत्र योगेन्द्र सिंह ने 85%अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा क्रिश शर्मा पुत्र शिवदत्त शर्मा ने 82.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया है।

हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में राशि चौधरी पुत्री जगमोहन ने 92.6%अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया है। राशि चौधरी ने जनपद की टाप टेन लिस्ट में भी दसवें स्थान पर कब्जा जमा कर जनपद भर में अपने स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। योगेश कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह ने 91.33%अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरे व तनिश शर्मा पुत्र निमिष शर्मा ने 90.6 %अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया है।
विद्यालय प्रबंधक डा अजीत सिंह ने बताया कि विद्यालय की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। तभी से आज तक हमारे विद्यालय का रिजल्ट हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शत् प्रतिशत रहा है। लगातार ग्यारहवें वर्ष विद्यालय ने यह उपलब्धि हासिल की है जिसके लिए विद्यालय का तमाम स्टाफ और छात्र छात्राएं बधाई के पात्र हैं। उन्होने मेधावी विद्यार्थियों को शीघ्र ही समारोह पूर्वक सम्मानित किए जाने की भी घोषणा की।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






