बुलन्दशहर
गैस मूल्य को लेकर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि 913रुपये पचास पैसे की पर्ची आई वसूले नौ सौ बीस

औरंगाबाद (बुलंदशहर )प्रिंस एच पी गैस एजेंसी पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर के मूल्य को लेकर जमकर हंगामा काटा। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके मोबाइल पर पर्ची 913 रुपये पचास पैसे की कैशमेमो आई हुई है जबकि एजेंसी संचालकों ने प्रति सिलेंडर नौ सौ बीस रुपए वसूले हैं। एजेंसी मालिक बीरपाल सिंह ने बताया कि उनकी एजेंसी पर गोदाम से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दिए जाने पर नौ सौ बीस रुपए प्रति सिलेंडर का मूल्य निर्धारित किया गया है। अतः सभी उपभोक्ताओं से गोदाम पर नौ सौ बीस रुपए प्रति सिलेंडर लिए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि इस एजेंसी पर नौ सौ बीस रुपए वसूले जाने के बाद किसी भी उपभोक्ता को रसीद नहीं दी जा रही है जिसके चलते उपभोक्ताओं में रेट को लेकर संशय बना हुआ है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






