अल्फा वन कमर्शियल बेल्ट में गंदगी अंबार, कि शिकायत

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के अल्फा स्थित कमर्शियल बेल्ट इस शहर का महत्वपूर्ण स्थान के साथ-साथ इस शहर की शान भी है लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण गंदगी अंबार लगा हुआ इस समस्या के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक रवि एन.जी से शिकायत की,जिसके बाद वरिष्ठ प्रबंधक राकेश गौतम प्रबंधक गौरव सिंह एवं इंस्पेक्टर संजीव विधूड़ी ने दौरा कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि अल्फा वन स्थित कमर्शियल बेल्ट में लंबे समय से झाड़ू नहीं लगाई गई एवं कूड़े को नहीं उठाया जाता, जिस कारण यहां अधिकतर समय बदबू व चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई देती है। चौधरी प्रवीण भारती ने कहा कि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन करेगा।






