ग्रेटर नोएडा

नारी शक्ति के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक पदयात्रा”

नारी वंदन पर विपक्ष के विरोध के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला शक्ति, ग्रेटर नोएडा में जनआक्रोश फूटा”

ग्रेटर नोएडा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति के सम्मान” और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक भव्य जनआक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होने के साथ-साथ विपक्ष द्वारा लोकसभा में इस विधेयक के समर्थन से दूरी बनाए रखने के विरोध में एक लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति के रूप में सामने आया।

पदयात्रा जीएन ग्रुप नॉलेज पार्क से प्रारंभ होकर लगभग तीन किलोमीटर तक अनुशासित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस पूरे आयोजन का नेतृत्व ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने किया, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित और प्रभावशाली बना। कार्यक्रम का संयोजन अमिता सिंह और सह-संयोजन सुनील तुगलपुरिया ने कुशलता और समर्पण के साथ संभाला, जिससे यह आयोजन एक प्रभावी जन-जागरण अभियान में परिवर्तित हो गया।

इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और युवा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रतिभागियों के हाथों में संदेशवाहक तख्तियां, नारों की गूंज और उत्साह से भरे चेहरे पूरे वातावरण को नारी सशक्तिकरण के भाव से भर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में नारी सम्मान, समान अधिकार और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला मंत्री वंदना बनखेडे ने बताया कि यह आयोजन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम न होकर नारी गरिमा, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के समर्थन में एक व्यापक जन-आंदोलन के रूप में उभरा। इसके माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि नारी शक्ति राष्ट्र की आधारशिला है, और उसका सम्मान एवं सहभागिता ही सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है। साथ ही, यह पदयात्रा उन सभी विचारों और प्रवृत्तियों के खिलाफ एक चेतावनी के रूप में भी देखी गई, जो महिलाओं के अधिकारों को बाधित करने का प्रयास करती हैं।

मीडिया एक्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह जनआक्रोश महिला पदयात्रा संगठन की एकता, जनसमर्पण और नारी सम्मान के प्रति दृढ़ आस्था का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई, जिसने समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया।

इस यात्रा के दौरान मण्डल जिला मंत्री वंदना बानखेड़े, गायत्री तिवारी, गीता सागर, डा० आरती शर्मा, अध्यक्ष अर्पित तिवारी, सुनील पंडित, गौरव तोमर, मुकेश दीक्षित, कपिल भाटी, गजेंद्र बिधुडी, आर्य कोरी, बिसरख मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी, जसवंत शर्मा, धर्मवीर गौतम, पवन सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

रिपोर्ट भगवत प्रसाद शर्मा

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!