जी.डी. गोयंका पब्लिक में हुआ किशोरावस्था जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जी.डी. गोयंका पब्लिक स्वर्ण नगरी ,ग्रेटर नोएडा में कक्षा पाँचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आज 27 अप्रैल 2026 को वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्यपरक दृष्टिकोण से किशोरावस्था जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।
प्रधानाचार्या द्वारा छात्राओं एवं छात्रों की सुविधा तथा सहजता को ध्यान में रखते हुए पृथक सत्र आयोजित किए गए। छात्राओं हेतु कार्यशाला प्रातः 10:30 बजे से 11:00 बजे तक विद्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित की गई, जिसका संचालन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. लिपि शर्मा ने किया। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण तथा आत्मविश्वास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।इसके उपरांत छात्रों के लिए विशेष सत्र 11:30 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने किशोरावस्था में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों, अनुशासन, स्वच्छता एवं सकारात्मक सोच पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं वैज्ञानिक सोच को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
प्रधानाचार्या ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।






