ग्रेटर नोएडा

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर जनगणना की ड्यूटी में शिक्षकों की व्यवहारिक समस्याओं पर कि बात

ग्रेटर नोएडा:आज जनगणना की ड्यूटी के सम्बन्ध में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल पंवार से मिलकर जनगणना की ड्यूटी में शिक्षकों की व्यवहारिक समस्याओं पर बात की एवं ज्ञापन दिया। ज्ञापन की प्रतिलिपि सहानुभूति पूर्वक समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी महोदया को भी प्रेषित की गयी

1-प्रधान शिक्षक एवं इंचार्ज शिक्षक को ड्‌यूटी से मुक्त रखा जाए जिससे विद्यालय का कार्य एवं शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।

(2) वरिष्ठता एवं कनिष्ठता का ध्यान रखते हुए प्रगणक एवं सुपरवाइजर बनाए जाये।

(3) जो शिक्षक दिव्यांग या गम्भीर बीमारी से पीडित है उनको ड्यूटी से मुक्त रखा जाये।

(4) जनगणना ड्यूटी शिक्षक के विद्यालय के पास या न्याय पंचायत क्षेत्र या BLO क्षेत्र में ही लगायी जायें।

(5) जनगणना में लगे शिक्षकों को नियमानुसार अर्जित अवकाश प्रदान किये जाए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने उपरोक्त समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान करने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधि मण्डल में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मण्डल अध्यक्ष उमेश राठी, जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह नागर, डॉ रविंद्र नागर, मनोज कुमार मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!