स्वास्थ्य कर्मियों के लिए लगा योग प्रशिक्षण शिविर
आशा, ए एन एम ,आशा संगनी सहित तमाम स्टाफ ने सीखे योग गुर

औरंगाबाद( बुलंदशहर)सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर शुक्रवार को विशेष योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में योगाचार्य ने विभिन्न आसनों और व्यायामों के गुर सिखाए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अस्पताल अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह ने किया। उन्होने योग करो निरोग रहो का मूल मंत्र दिया।
शिविर में योगाचार्य सुधीर कुमार शर्मा ने प्रशिक्षुओं को प्रार्थना, विभिन्न योगों के आसन, सूक्ष्म व्यायाम , जोड़ों के लिए व्यायाम सिखाये। तथा स्वास्थ्य के लिए योग आसनों के लाभ बताए। योगाचार्य ने नियमित रूप से योग कर स्वस्थ रहने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरेंद्र सिंह डा हितेश कुमार,बी सी पी एम सरविष्ठा देवी उर्फ अंजलि, हेल्थ सुपरवाइजर सुभाष शर्मा सुधीर बाबू गजेन्द्र सिंह चीफ फार्मेसिस्ट नरेंद्र रावत डा आकाश सभी ए एन एम, आशा आशा संगनी आदि ने योग शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






