
गाजियाबाद:आज जनहित की समस्याओं को लेकर श्री राजकुमार बैस के निवास स्थान पर मीटिंग आयोजित हुई जिसमें उपस्थित सभी ने अनेक विषयों पर चर्चा कि और अपने विचार रखे। और नाले का कार्य कर रहे ठेकेदार से भी बात की गई ।
मीटिंग में नाले की समस्या ,क्षेत्र में सुरक्षा ,अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश ,क्षेत्र साफ सफाई व्यवस्था ,नगर निगम कर्मचारी से नली ,सीवर और हाउस कीपिंग आदि कार्य करवाने ,अज्ञात व्यक्तियों का प्रवेश सिक्योरिटी गार्ड के वेरिफिकेशन पर ही ,घर के सभी कार्य को करवाने के लिए अधिकृत व्यक्तियों की सूची बनाना ,यदि बारिश होती हैं तो पानी की निकासी के लिए नगर निगम ने क्या व्यवस्था करी हैं, पर विस्तृत चर्चा हुई
उपस्थित सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि RWA का गठन किया जाए जिसके लिए ग्रुप के सभी सदस्यों से विचार लिये जाये। जो सहमत वे YES लिखे।,सब की सहमति से निर्णय लिया गया हैं आगामी मीटिंग जुलाई माह के प्रथम माह में होगी ।
राजकुमार बैस ने कहा कि यदि किसी का कोई सुझाव हो तो ग्रुप में लिखे। जिससे समस्या हल हो सके।






