ग्रेटर नोएडा
ग्रामीणों की मांग पर प्राधिकरण ने आवारा कुत्तों को पकड़ा

बिलासपुर: दलेलगढ़ गांव में खूंखार कुत्तों के झुंड से परेशान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से पकड़ने की मांग पर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम भेजकर ग्रामीणों की मदद से आवारा कुत्तों को पकड़ कर ग्रामीणों को राहत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। मनोज कुमार मैनेजर स्वास्थ्य विभाग ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बताया दलेलगढ़ गांव में आवारा कुत्तों ने पशुओं को घायल कर रहे थे।
ग्रामीणों की सूचना पर टीम ने खूंखार कुत्तों को पकड़ कर कार्यवाही की गई है। इस दौरान श्रीपाल भाटी, अमित भाटी, कुलदीप भाटी, लीलू प्रधान, राजकुमार प्रधान, नीशू प्रधान आदि मौजूद रहे,






