रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी द्वारा वृद्ध आश्रम में कि गई वृद्ध जनों की सेवा

बुलंदशहर:रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी द्वारा आज मोहन कुटी स्थित आश्रम मैं उपस्थित वृद्ध जनों जिनसे वक्त और अपनों ने मुंह मोड़ रखा है रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी एवं जुगनेश बंसल के सहयोग से उनकी आवश्यकता अनुसार वस्त्र, खाद्य सामग्री, एवं अन्य वस्तु देकर उनका आशीर्वाद लिया
वृद्धजनों द्वारा रोटरी क्लब की उन्हें एक बार फिर की गई सहायता के लिए उन्होंने प्रत्येक सदस्यों के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया जिस पाकर सभी सदस्य भाव विभोर हो गए
राजीव अग्रवाल एवं अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने वृद्ध आश्रम प्रबंधक से आवश्यकताहोने पर सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया
अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, सचिव अजय गोयल, राजीव अग्रवाल, लवकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकुर गर्ग, दीपक बंसल, जिग्नेश बंसल,अजय कंसल, अजय मित्तल, सुमित मित्तल, मुनेश कंसल, दिव्यांशु कंसल, आदि सदस्य उपस्थित रहे
रिपोर्टर नितिन सोनी






