बुलन्दशहर

रामलीला कमेटी की बैठक में आयोजन की रुपरेखा तैयार 

उपाध्यक्ष व चिकित्सक पुत्र के आक्समिक निधन पर जताया शोक

औरंगाबाद( बुलंदशहर )रामलीला कमेटी की बैठक में आगामी रामलीला आयोजन की रुपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष और चिकत्सक के युवा पुत्र के आक्समिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रृद्धांजलि दी गई।

रामलीला कमेटी की अहम् बैठक सोमवार की देर शाम योगेश कुमार अग्रवाल के घासमंडी स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 4 अक्टूबर से शुरू होने वाले रामलीला वार्षिक आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के विषय में विचार विमर्श किया गया। सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक के अंत में रामलीला कमेटी उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार उर्फ बालू जी एवं कस्बे के चिकित्सक डॉ संजय गोस्वामी के युवा पुत्र आदित्य के आक्समिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभी मौजूद सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बैठक की अध्यक्षता योगेश कुमार अग्रवाल ने की तथा संचालन नितिन सिंघल ने किया। दीपक अग्रवाल दीनू,ध्रुव कुमार सिंघल पुनीत कुमार सिंघल मंगलसेन शर्मा संजय सिंघल नितिन कुमार अग्रवाल संजय वर्मा टीटू सर्राफ सचिन कुमार अग्रवाल,अनुज सिंघल मास्टर ललित शर्मा ,पवन सैनी, नवनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!