बुलन्दशहर
खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़क कार्रवाई से बाजार में हड़कंप

औरंगाबाद (बुलंदशहर )खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औरंगाबाद के बाद स्याना में भी छापामार कार्रवाई की। टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और प्रयोग शाला जांच हेतु भेजे। खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़क कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा हुआ है।
खाद्य निरीक्षक राम मिलन राना के नेतृत्व में खाद्म सुरक्षा विभाग ने औरंगाबाद के साथ साथ स्याना के ग्राम भैसोड़ा गढ़ रोड स्याना स्थित जय शिव डेयरी से पनीर और दूध के सेंपल लेकर जांच पड़ताल हेतु प्रयोगशाला भेजे।
टीम ने नरेंद्र राजा स्वीट एंड नमकीन भंडार बुगरासी रोड स्याना से लड्डू और मिल्क केक के नमूने लिए। सभी नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। टीम में राम मिलन राना, अनिल कुमार कौशल कमलेश कुमार यादव और सुपरवाइजर बिहारी लाल शुक्ला शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






