गांव चांदोक स्थित गौशाला में गायों की कथित रूप से लगातार मौत और उनकी देखभाल में लापरवाही का मामला आया सामने

जहांगीराबाद-क्षेत्र के गांव चांदोक।स्थित गौशाला में गायों की कथित रूप से लगातार मौत और उनकी देखभाल में लापरवाही का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर आज गौ रक्षक टीम ने गौशाला पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।
गौ रक्षक नितिन लोधी जिला कोषाध्यक्ष टीम जीतू नागर, रवि , ललित ,अर्जुन , जितेंद्र लोधी , नंदन नागर , आचार्य राहुल चैतन्य ,आरोप है कि गौशाला में कुछ गायें बीमार अवस्था में मिलीं और मृत पशुओं के संबंध में भी उचित व्यवस्था नहीं दिखाई दी। टीम ने गौशाला की व्यवस्थाओं, पशुओं के चारे-पानी और उपचार की स्थिति का जायजा लिया।
टीम ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा गौशाला में गायों की उचित देखभाल, उपचार, चारा और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
मामले में वास्तविक स्थिति और गायों की मौत के कारणों की पुष्टि संबंधित प्रशासनिक एवं पशुपालन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी। स्थानीय लोगों विपिन सैनी, कृष्ण सैनी, ललित सैनी, अनुज सैनी, रोहित सैनी, प्रशांत सैनी, मेघराज सैनी, विष्णु सैनी, सुमित सैनी, विशाल सैनी, ठाकुर सैनी, प्रदीप सैनी, सूरज सैनी आदि लोगों ने गौशाला की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।






