ग्रेटर नोएडा

सम्राट मिहिर भोज जयंती पर 13 सितंबर को होगा राष्ट्रीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा: महान राष्ट्र रक्षक गुर्जर प्रतिहार चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज की जयंती के पावन अवसर पर 13 सितंबर 2026 (रविवार) को ‘राष्ट्रीय गौरव दिवस’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन नॉलेज पार्क-3 स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, प्लॉट नंबर 12/2 में सुबह 10 बजे से होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरेन्द्र गुर्जर होंगे। विशिष्ट अतिथियों में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सूरत सिंह, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. वीएस रावत, सूरजपुर कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी तथा सचिव एडवोकेट शोभाराम चंदीला शामिल होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के संयोजक माननीय सोनू शर्मा, प्रभारी जेवर विधानसभा-63, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी तथा गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष बलराज भाटी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राष्ट्रीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज के महान व्यक्तित्व, गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र रक्षा में उनके योगदान पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही समाज के लोगों से उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया जाएगा।

रिपोर्टर घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!