बुलन्दशहर

गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में पंच दिवसीय अनुष्ठान 

सोमवार को होगा भंडारे के साथ समापन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में प्राचीन नागेश्वर मंदिर में पंच दिवसीय अनुष्ठान गुरुवार से निरंतर जारी है। गणेश चतुर्थी के दिन सोमवार को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में विगत वर्षों से लगातार चली आ रही परंपरा के अनुरूप गुरुवार से पांच-दिवसीय विशेष अनुष्ठान

शुरू हो गये। भृगु आश्रम अनूपशहर से पधारे आचार्य शिवदत्त भारद्वाज के सानिध्य में विद्वान आचार्य रुप किशोर पाठक,सोमेश शास्त्री,पवन शास्त्री एवं अवनीश भारद्वाज ने पूजा अर्चना के पश्चात सवा लाख गणेश गायत्री मंत्र जाप प्रारम्भ किया जो निरंतर जारी है। आयोजक प्रहलाद शर्मा एडवोकेट व शीतल शर्मा ने बताया कि सोमवार को हवन किया जायेगा। उसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जायेगा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!