जनता की मांग पर नगर पंचायत दनकौर ने बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए उठाए ठोस कदम

दनकौर : नगर पंचायत अध्यक्षा के प्रतिनिधि व भाजपा के युवा नेता दीपक सिंह ने ग्लोबल न्यूज़ 24×7 के मुख्य संपादक ओमप्रकाश गोयल को बताया कि कस्बा दनकौर में बंदरों के आतंक से परेशान जनता की मांग पर नगर पंचायत दनकौर ने 3 दिनों में अलग अलग स्थानों पर 5 टीमों को तैनात किया गया जिसमे टीमों के अथक प्रयासों से 50 बंदरों को सुरक्षित पकड़े जाने के बाद उनको सुरक्षित उनके स्थानों पर गुलावठी की तरफ छोड़ दिया गया 200 बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य है उनको भी जल्द से जल्द पकड़ कर उनके सुरक्षित स्थानों पर छोड़ दिया जाएगा ,
मालूम हो कि कस्बा के लोग बंदरों के आतंक से काफी परेशान हैं व कई लोग अपनी जान भी गावां चुके हैं साथ ही सैकड़ो लोगों के घायल होने का अनुमान है जिस कारण जनता द्वारा नगर पंचायत से काफी लंबे समय से मुक्ति दिलाए जाने की मांग करती रही है, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह ने बताया कि जनता की समस्या को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है जो आगे भी जारी रहेगी,






