दनकौर

शकुंतला देवी पब्लिक स्कूल झाझर में मनाया गया आयुर्वेद दिवस

दनकौर: शकुंतला देवी पब्लिक स्कूल झाझर बुलंदशहर में आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर बड़े उल्लास से मनाया। मुख्य अतिथि डॉ० प्रेम राज चौधरी आयुर्वेद अस्पताल इनायतपुर रोड झाझर ने बच्चों को अवगत कराया कि आयुर्वेद से हम कैसे स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने बताया यह 11वांँ आयुर्वेद दिवस हमारे देश में मनाया जा रहा है। यह दिन प्रकृति के रूप में भी विशेष दिन है। इस दिन “रात-दिन” बराबर होते हैं। उन्होंने बच्चों को खान-पान के विषय में भी बताया।

इस मौके पर उनकी सहायिका खुशी शर्मा तथा फार्मेसिस्ट श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी साथ रहे। विद्यालय के संस्थापक श्री चिंतामणि शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। प्रबंधक महोदया शिल्पा शर्मा जी ने बताया हम आयुर्वेद को अपनाकर स्वस्थ जीवन कैसे जी सकते हैं। निर्देशक त्रिवेद शर्मा जी ने बताया हमें मोबाइल का कैसे सदुपयोग करना है। मोबाइल का कब,कहांँ और कितना उपयोग करना चाहिए। अध्यक्ष महोदय नवीन शर्मा जी ने भी आयुर्वेद पर प्रकाश डालकर अपने विचारों से बच्चों को अवगत कराया,

प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने बताया आयुर्वेद के साथ-साथ योगा और प्राणायाम से भी किसी रोग को बहुत जल्दी नियंत्रित किया जा सकता है। इस मौके पर अध्यापक गण सुशील शर्मा,नरेंद्र जोशी जी,सरिता भारद्वाज,निशा राणा, खुशबू जादौन,प्रियंका सोलंकी,प्रीति यादव,पूनम सोलंकी,चंचल शर्मा,एकता शर्मा,डॉली सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!