दनकौर

श्री द्रोणाचार्य पी०जी० कॉलेज में हुआ शहीद भगत सिंह जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

दनकौर: श्री द्रोणाचार्य पी०जी० कॉलेज, दनकौर में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी का 119वां जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० गिरीश कुमार वत्स द्वारा शहीद भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० राजीव उर्फ पिन्टू जी ने शहीद भगत सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे मात्र 23 वर्ष की आयु में भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने उनके बचपन, लाहौर षड्यंत्र, असेम्बली बम काण्ड एवं उनके क्रांतिकारी विचारों के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य जी ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह जैसे शहीदों का बलिदान हम कभी नहीं भूल सकते। उनका जीवन त्याग और देशभक्ति की मिसाल है।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत एवं कविता पाठ भी प्रस्तुत किये गये।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!