बुलन्दशहर

शारदीय नवरात्र महोत्सव के प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की हुई आराधना 

उपवास रख श्रृद्धालुओं ने मंदिरों में की मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरुप की पूजा 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )शारदीय नवरात्र महोत्सव के प्रथम दिन सभी मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने चौरासी घंटे वाली मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरुप की पूजा अर्चना की।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने मां शैलपुत्री का मनोहारी श्रंगार कर पीतवस्त्र धारण कराये। हवन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहूति दी। मंदिर में पूजा अर्चना का सिलसिला देर तक जारी रहा। सनातनियों ने सारे दिन निराहार रहकर उपवास रखा और घरों में मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की।

गायत्री सत्संग भवन स्थित शिवालय, मौहल्ला ढाक स्थित शिव मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर,अजीजाबाद स्थित शिव मंदिर, मिल रोड स्थित मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला स्थित शिव सांई मंदिर कस्बा चौकी स्थित शिव मंदिर आदि सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वाले श्रृद्धालुओं की भीड़-भाड़ रही।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!