औरंगाबाद में ज्योति जुलूसों की धूम जगह जगह श्रृद्धालुओं ने किए दर्शन पूजन

औरंगाबाद( बुलंदशहर )नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में कालका जी मंदिर से लाई जा रही पवित्र अखंड ज्योति जुलूसों की स्टेट हाइवे सहित पूरे कस्बे में धूम मची रही। श्रृद्धालुओं ने जगह जगह ज्योति जुलूसों का स्वागत सत्कार किया और मां की ज्योति के दर्शन कर पूजा अर्चना की,

दिल्ली स्थित झंडेवालान कालका जी मंदिर से पदयात्रा द्वारा लाई जा रही अखंड ज्योति जुलूसों का कस्बे में शनिवार से ही आवागमन शुरू हो गया था। रविवार को कस्बे में ज्योति जुलूसों की धूम मची रही। शानदार झांकियों के साथ अनेक ज्योति जुलूस निकाले गए। कस्बे का भृमण कर अखंड ज्योति विभिन्न मंदिरों में विधि-विधान पूर्वक स्थापित की गई। जहां श्रृद्धालुओं द्वारा निरंतर पूजा अर्चना का क्रम जारी है। पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी ने ज्योति जुलूसों के साथ आ रहे पदयात्रियों के लिए भोजन प्रसादी विश्राम आदि की व्यवस्था की। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अनेक स्थानों पर भंडारे लगाए गए हैं। नवरात्र महोत्सव के समापन पर पवित्र अखंड ज्योति को पुनः दिल्ली मंदिर ले जाया जायेगा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






