किसान एकता महासंघ का बढ़ता हुआ परिवार बिशनूली गाँव में हुई संगठन विस्तार बैठक

दादरी: किसान एकता महासंघ की बैठक पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुर्जर के नेतृत्व में विशनूली गाँव में तहसील अध्यक्ष महिला मोर्चा विजेंदरी देवी के आवास पर संपन्न हुई इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सावित्री देवी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया गया जिसमें बुलबुल को महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष बिसरख , सुनील माली को ब्लाक महासचिव बिसरख, स्नेहा को महिला मोर्चा ब्लॉक सचिव, कोमल को ब्लॉक उपाध्यक्ष महिलामोर्चा बिसरख, सत्या को ग्राम अध्यक्ष महिला मोर्चा बिशनूली, रजनी को ग्राम उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बिशनूली, कमलेश देवी को ग्राम अध्यक्ष महिला मोर्चा दुजाना मनोनीत किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई गई,

इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सावित्री देवी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुर्जर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति रानी, मंगल सिंह, जयवीर रोजा जलालपुर, मोहित, सोनू भड़ाना, कृष्णा सहित आदि लोग दर्जन लोग उपस्थित रहे,







