बुलन्दशहर

शार्ट सर्किट से लगी आग ,पचास हजार की नकदी सहित लाखों का घरेलू सामान जल कर राख 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )मौहल्ला तालमनगर में एक मकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान आग की भैंट चढ गया। घर में रखे पचास हजार रुपए के नोट भी आग में जल कर स्वाहा हो गए।

मौहल्ला तालमनगर में बाबी जाटव के मकान में गुरुवार की देर शाम लगभग आठ नौ बजे अचानक आग लग गई। उस समय परिवार अपने दूसरे मकान में था। लोगों ने मकान की उपरी मंजिल से धुआं उठते देख मकान मालिक बाबी को सूचना दी। आग पर मौहल्ले वालों के सामूहिक प्रयासों से काबू पाया जा सका। मकान में आग से लगभग दो लाख रुपए का घरेलू सामान पचास हजार रुपए की नकदी का नुक़सान बताया जा रहा है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!